उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

गौला में खत्म होने वाला है बड़ा कारोबार… फावड़े-बेलचे फिर हो जाएंगे खामोश

खबर शेयर करें -

कुमाऊं मंडल की लाइफ लाइन और राज्य को सबसे अधिक राजस्व देने वाली गौला नदी से खनन निकासी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस साल का खनन सत्र अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अधिकांश लक्ष्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। फिलहाल करीब 8 लाख घन मीटर उपखनिज अभी शेष रह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, नदी के विभिन्न निकासी गेटों से प्रतिदिन लगभग 34 हजार घन मीटर उपखनिज की निकासी की जा रही है। इसी रफ्तार से काम जारी रहा तो अनुमान है कि आगामी करीब 23 दिनों में, यानी लगभग 8 मई तक गौला नदी के सभी गेटों पर खनन कार्य समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यहां फावड़ों और बेलचों की आवाजें थम जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

गौरतलब है कि हल्द्वानी से लेकर उधम सिंह नगर के शांतिपुरी क्षेत्र तक फैले गौला नदी के गेटों पर प्रतिदिन 7000 से अधिक वाहन उपखनिज ढुलाई में लगे रहते हैं। इन वाहनों के माध्यम से रोजाना 34 से 36 हजार घन मीटर उपखनिज निकाला जाता है, जिससे राज्य को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है और हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इस बार का खनन सत्र सामान्य रूप से संचालित रहा है और लक्ष्य समय पर पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। तराई केंद्रीय वन विभाग के गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि यदि परिस्थितियां सामान्य रहीं तो मई के दूसरे पखवाड़े तक शेष लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में