उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका… सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने के प्रयास तेज़ हो गए हैं। आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत पार्टी युवाओं को बड़े पैमाने पर संगठन से जोड़ रही है। इसी क्रम में देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा और अन्य दलों से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड फिर हादसे से दहला... वैगनार खाई में समाई, दो की जान गई

कांग्रेस की नीतियों, नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सभी नव–सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को महंगाई, बेरोज़गारी और अव्यवस्था के सिवा कुछ नहीं दिया, जबकि कांग्रेस ही उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनहित की सच्ची पक्षधर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बुलडोजर एक्शन!... सरकारी जमीन पर बनी दरगाह ध्वस्त, मचा हड़कंप

इस अवसर पर मदन लाल (प्रदेश अध्यक्ष, एस.सी. विभाग), धर्मपाल घाघट (प्रदेश महासचिव, एस.सी. विभाग), सोनू गहलोत (प्रदेश महासचिव, एस.सी. विभाग) और करन घाघट (महानगर अध्यक्ष, एस.सी. विभाग) सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस परिवार में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा गया कि हर नया साथी जनता की लड़ाई को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा...नदी में डूबी महिला, बचाने गया पुरुष भी लापता, तलाश जारी

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में