उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

मौसम विभाग का बड़ा ऐलान…जानें दीपावली पर कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंडवासियों को दीपावली पर मौसम का खूबसूरत साथ मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पर्व के उत्सव में किसी प्रकार की मौसम बाधा नहीं आएगी।

फिलहाल राज्य के अधिकतर इलाकों में धूप खिली हुई है और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली तक किसी भी बड़े मौसम परिवर्तन की आशंका नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर बंपर तोहफा!...युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

राजधानी देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक हल्की धुंध के बीच धूप रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति लगभग 6 मील प्रति घंटा रहेगी और तापमान में 1-2 डिग्री का मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  टकराईं गाड़ियां... बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री! हाईवे पर ब्रेक बना मुसीबत

पर्वतीय क्षेत्रों—जैसे मसूरी, नैनीताल और पिथौरागढ़—में रात के समय हल्की ठंड बढ़ सकती है, हालांकि दिन में मौसम साफ और खुशनुमा बना रहेगा। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह और शाम हल्की धुंध के बावजूद मौसम सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रजत जयंती वर्ष... राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ उत्तराखंड का भव्य उत्सव

मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम जनता के लिए राहत की खबर देते हुए कहा कि दीपावली तक किसी प्रकार की चेतावनी या अलर्ट जारी करने की आवश्यकता नहीं है। इस बार उत्तराखंड में दीपावली का पर्व साफ, शुष्क और सुखद मौसम के बीच मनाया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में