उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

IMD का बड़ा अलर्ट!…उत्तराखंड में अगले 24 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण, 4 जिलों में स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं कई जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की भी चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नाले में अतिक्रमण कर बेची जमीन!... हाईकोर्ट सख्त, डीएम-वनाधिकारी से मांगा जवाब

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने फ्लैश फ्लड बुलेटिन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम फ्लैश फ्लड का खतरा जताया है। विभाग के अनुसार लगातार बारिश से छोटे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, निचले इलाकों में जलभराव और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट...इन इलाकों में भारी बारिश, इस जिले में 28 जुलाई को स्कूल बंद

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  IMD की बड़ी चेतावनी!...उत्तराखंड के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तीन जिलों में छुट्टी घोषित

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में