राष्ट्रीय स्थानान्तरण हिल दर्पण

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…23 IAS अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें -

प्रशासन को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपराज्यपाल के निर्देश राजधानी दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखा फैक्ट्री में धधकी आग...धमाकों से दहला इलाका, दहशत

2000 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलराज कौर को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

2003 बैच की अधिकारी नंदिनी पालीवाल, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं, अब आयुक्त (व्यापार एवं कर) की जिम्मेदारी निभाएंगी। उनकी जगह पांडुरंग के. पोल को शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा मंत्री ने मिले सीएम धामी...उत्तराखंड से जुड़े इन मुद्दों पर हुई मंत्रणा

संभागीय आयुक्त के पद पर कार्यरत नीरज सेमवाल को अब भूमि एवं भवन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

परिवहन आयुक्त निहारिका राय को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) की अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 2012 बैच के अधिकारी प्रिंस धवन को डीटीसी के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ परिवहन विभाग में विशेष आयुक्त का भी अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा...भूस्खलन की चपेट में आए पांच यात्री, दो की मौत

रश्मि सिंह को महिला एवं बाल विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। पीडब्ल्यूडी में विशेष सचिव रहे कृष्ण कुमार अब आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। इसके अलावा, विशेष सचिव (ऊर्जा) रवि धवन अब केवल दिल्ली जल बोर्ड का प्रभार संभालेंगे।

 

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड देहरादून प्रमोशन शिक्षा स्थानान्तरण

*शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, कईयों के ट्रांसफर*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। विभाग में अधिकारियों को बंपर प्रमोशन मिले हैं। इसके अलावा कईयों के तबादले