उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन… इस अफसर पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। अवैध मिट्टी उठान से जुड़े विवाद के बाद जिला खनन अधिकारी  को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें निदेशालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह अमित गौरव को हरिद्वार का नया जिला खनन अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) सौंपा गया है।

यह मामला हरिद्वार के मोतीचूर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के कथित अवैध उठान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। शिकायत के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी कासिम रजा मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई और अधिकारी तथा शिकायतकर्ता पक्ष के बीच नोकझोंक हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर कार्रवाई तय...एसआईआर कार्य में ढिलाई पर आयोग का सख्त रुख

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने आरोप लगाया था कि नाले की खुदाई से निकली मिट्टी को बिना अनुमति निजी भूमि पर डाला जा रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभागों ने समय पर कार्रवाई नहीं की। विवाद के दौरान खनन अधिकारी कासिम रजा पर अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में मचेगी खलबली!... सुरक्षा मानकों में चूक पर होगा एक्शन

घटना के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद शासन ने तत्काल प्रभाव से जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को पद से हटाकर निदेशालय से अटैच कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून की एंट्री लेट, लेकिन गर्मी से राहत तय... 29 जून तक उत्तराखंड में मौसम करेगा बड़ा खेल

हालांकि, इस मामले की जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यूकेडी नेताओं का कहना है कि केवल अधिकारी पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अवैध मिट्टी उठान में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्टि की है कि शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई है और हरिद्वार में नए जिला खनन अधिकारी ने कार्यभार संभाल लिया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में