उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन…ये अफसर सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। सरकारी अभिलेखों को अनधिकृत रूप से प्राप्त किया और उनका दुरुपयोग तथा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने उप वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह पंवार को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

मामला तब सामने आया जब वन संरक्षक अनुसंधान वृत्त को सूचना मिली कि कुलदीप सिंह पंवार के पास ऐसे दस्तावेज़ हैं, जिन्हें उन्हें आधिकारिक रूप से कभी प्रदान नहीं किया गया था। जांच में पाया गया कि इन दस्तावेज़ों में कुछ निजी जानकारी भी शामिल थी, जिसका अनधिकृत उपयोग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कृत्य से उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं का उल्लंघन हुआ। विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन निर्धारित समय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

इसलिए प्रमुख वन संरक्षक ने कुलदीप सिंह पंवार को निलंबित करते हुए कहा कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। विभाग ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और यदि आरोप साबित हुए, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में