उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

एसएसपी का बड़ा एक्शन…लापरवाही पर पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पिछले ढाई वर्षों से अनुपस्थित चल रहे कांस्टेबल अनिल सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच पूर्ण होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन देहरादून में तैनात कांस्टेबल अनिल सिंह को 16 अप्रैल 2023 को शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए जनपद चमोली भेजा गया था, लेकिन उन्होंने वहां ड्यूटी जॉइन नहीं की। इसके बाद 65 दिन तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के पश्चात 20 जून 2023 को देहरादून में उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद 1 सितंबर 2023 को वह सुबह की गणना से पुनः अनुपस्थित हो गए और तब से अब तक वापस ड्यूटी पर नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

मामले की जांच सीओ लाइन को सौंपी गई थी। विभागीय कार्यवाही के दौरान कांस्टेबल ने जांच में कोई सहयोग नहीं किया। जांच पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में