उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बड़ा एक्शन…पुलिस चौकी के 12 कर्मी सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने ऋषिकेश क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने के खुलासे के बाद आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

मामला तब सामने आया जब एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली कि हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी की। मौके पर जुआ खेलते कई लोग गिरफ्तार किए गए, साथ ही भारी मात्रा में नगदी, जुआ सामग्री और विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

छापेमारी में यह भी सामने आया कि संबंधित चौकी स्तर पर चेकिंग और सत्यापन में गंभीर शिथिलता बरती गई थी, जिसके चलते इतने बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई संदेश देती है कि उत्तराखंड पुलिस अब अवैध गतिविधियों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाएँ, अन्यथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में