उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा हादसा…वाहन खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत की खबर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र के चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 09 TA 1799 ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 9 से 10 लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब वाहन चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास पहुंचा और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद वह गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, सभी यात्री हरिद्वार में अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। टीम ने खाई से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि अन्य लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी रहा।

इधर, इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों को तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में