उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

भागीरथी बनी बंधक!… हर्षिल में बाढ़ रोकने को प्रशासन की ‘रेस अगेंस्ट टाइम’

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद, हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी में बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास तेजी से जारी हैं। इस कार्य में उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश...मंगलवार को इस जिले में भी स्कूल बंद

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 5 अगस्त से धराली हर्षिल में मौजूद हैं और आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के लिए निरंतर व्यवस्थाओं का निरीक्षण और दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

हैलीपैड के पास झील को मैनुअल तरीके से खोलने के प्रयासों की जिलाधिकारी खुद लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं भी इस कार्य में जुटी टीम के साथ हाथ बटाया और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी के इस सक्रिय योगदान से टीम में उत्साह बढ़ा है और झील को सुरक्षित रूप से खोलने के प्रयासों में तेजी आई है।

यह भी पढ़ें 👉  IMD का चेतावनी बुलेटिन...चार दिन, सात ज़िले, रेड अलर्ट!

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई झील के जलस्तर को नियंत्रित करके नदी में जल स्तर सुरक्षित बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट...नैनीताल जिले में छुट्टी को लेकर आया ये आदेश

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में