उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

विश्वासघात की हदें पार…शादी का भरोसा, धोखा और धमकी! विधवा ने खोला दर्द भरा राज़

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला हरिद्वार जिले के रूड़की सिडकुल थाना क्षेत्र  का है। पीड़िता मूल रूप से कोलकाता (बंगाल) की रहने वाली है और हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती है। उसने औद्योगिक क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने मेहनत से जीवन यापन कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हत्या या हादसा?... जंगल में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

महिला के अनुसार कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान फूलगढ़ थाना पथरी निवासी युवक से हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखकर उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रहस्यपूर्ण मौत…किराए के कमरे में युवक का शव बरामद

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कई महीनों बाद जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार डालेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं...लापता मासूम का शव मिला, जताई जा रही ये आशंका

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने पुष्टि की कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में