उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

चीफ जस्टिस की विदाई से पहले बड़ा फैसला… हाईकोर्ट को मिला नया जज, ली शपथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र ने शपथ दिलाई। सिद्धार्थ साह के शपथ ग्रहण के साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय में आयोजित किया गया। इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से जारी वह वारंट पढ़कर सुनाया, जिसके तहत सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय सहित महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य स्थायी अधिवक्ता सी.एस. रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल सदस्य डी.के. शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत और एम.सी. कांडपाल भी समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन, न्यायमूर्ति बी.एस. वर्मा, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, सिद्धार्थ साह के पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एम.एल. साह, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह और पद्मश्री अनूप साह सहित उनके परिजन, रिश्तेदार तथा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र शुक्रवार, 9 जनवरी को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था। न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र अपने छात्र जीवन में एक उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट और मार्शल आर्ट खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में सम्मानित किया गया था और जूडो राज्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में