उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौसम हिल दर्पण

9 जुलाई को संभलकर रहें!… नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 9 जुलाई (गुरुवार) को नैनीताल जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित भूस्खलन और पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित हो सकता है। ऐसे में गिरे हुए पेड़ों और मलबे को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा चुनाव में BJP का मास्टरस्ट्रोक!... दिनेश आर्य ने भरा पर्चा, धामी के बयान से गरमाई सियासत

डीएम ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने, 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्य करने और अपने मोबाइल फोन लगातार चालू रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और राहत-बचाव की सभी तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन पहले मौत... फिर भी ‘इलाज’ चलता रहा!... निजी अस्पताल में महिला की मौत पर मचा हंगामा

जिलाधिकारी ने आमजन से भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181, मोबाइल नंबर 8272080884 अथवा टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में