उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे सोशल हल्द्वानी

बनभूलपुरा हिंसा…..अब सफाई व्यवस्था दुरूस्त करेंगे पर्यावरण मित्र, डीएम से मिला यह आश्वासन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर और जिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला और पुलिस प्रशासन की है। शहर के सभी सम्मानित जन समझदार है। सभी लोग पूर्व की तरह शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे। यह बात जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर निगम सभागार में शहर के विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक करते हुए कही।

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद पर्यावरण मित्रों ने हामी भरते हुए पूर्व की तरह बनभूलपुरा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कायम रखने की बात कही। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. एन. मीणा ने कहा कि विगत दिनों बनभूलपूरा में हुई घटना के बाद अब क्षेत्र में शांति का माहौल है। शहर में इस तरह की कोई घटना दुबारा न होगी और न होने दी जाएगी। घटना में शामिल शरारती लोगों को चिन्हित करने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बैठक में व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, पेट्रोल पंप, छात्र संघ, पर्यावरण मित्र, विभिन्न राजनीतिक दलों, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट के साथ ही विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बैठक में जिला और पुलिस प्रशासन को शांति बनाए रखने में पूर्ण सहयोग की बात कही। साथ ही उपद्रवी में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कारवाई, बाहर से आने वाले व्यक्तियों के सत्यापन, पेट्रोल पंप से खाली बोतलों में पेट्रोल न देने, सफाई कार्मिकों  का बीमा करवाने की बात रखी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में लोगों की आवश्यकता को देखते हुए जिस प्रकार पूर्व की तरह शांति, अमन कायम किया गया है, वह प्रशंसनीय है। इसके साथ ही क्षेत्र में लोगों को राशन, मेडिकल के साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई, इसके लिए लोगों ने शुक्रिया अदा किया। बैठक में मौलाना मोहमद मुकिम कासमी, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष मजहर नईम नवाब, महबूब अली, राहत मसी, राम अवतार, कैलाश जोशी, मनोज तिवारी, जोनल मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसडीएम परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित शहर के सम्मानित गण उपस्थित थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में