उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

बनभूलपुरा दंगा….. पुलिस और निगम के घायल कर्मियों से मिली महिला आयोग अध्यक्ष, दिया यह आश्वासन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डपाल ने बनभूलपुरा हिंसा में घायल हुए पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां सभी धर्मां के आवाम आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ अराजकतत्वों के कारण इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। श्रीमती कण्डवाल ने कहा कि अपराधी, अपराधी होता है अपराधी का कोई धर्म नही होता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को बदनाम करने वालों को कभी माफ नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिलेगी धरती... पहले गूंजेगा चेतावनी का सायरन! ये तकनीक बचाएगी जान

उन्होंने घटना में घायल महिला पुलिस कार्मिकों से कहा कि महिलाओं ने अपनी ड्यूटी को बखूबी से निभाया। उन्होंने कहा महिला पुलिस कार्मिंक परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुये आमजनता की परेशानियों को दूर करने में जुटी हई है। उन्होंने महिला पुलिस से कहा कि उत्तराखण्ड महिला आयोग सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ संगीता, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही महिला पुलिस एवं नगर निगम के कार्मिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की चाय… बातों में विकास, स्वाद में अपनापन!
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में