उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राष्ट्रीय हिल दर्पण

बैंक बंद होने का संकट टला!… हड़ताल से ठीक पहले आया बड़ा फैसला, सोमवार को खुलेंगे बैंक

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद बैंक यूनियनों ने सोमवार से प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टाल दी है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन काम और बाकी शनिवार को अवकाश घोषित करना शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कल ट्रैफिक का बड़ा बदलाव!... छात्रसंघ चुनाव के चलते कई रास्ते बंद, जानें पूरा डायवर्जन प्लान

तीन दिन की हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने किया था। हड़ताल का कार्यक्रम अर्धवार्षिक बैंक क्लोजिंग के साथ रखा गया था। हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा उलटफेर!... बारिश पर लगेगा ब्रेक या फिर बरसेंगे बादल?

UFBU ने बयान जारी कर बताया कि बाकी शनिवार को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर आगे चर्चा के लिए IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। समिति इस संबंध में सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों के साथ चर्चा करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नामकरण की खुशियां मातम में बदलीं!... डंपर से टकराई कार, उत्तराखंड के तीन लोगों की मौत

यूनियनों के अनुसार, समिति ऐसा समाधान तलाशेगी जो सभी हितधारकों और खासतौर पर बैंक ग्राहकों के लिए स्वीकार्य हो। मांगों पर आगे की बातचीत इसी समिति के माध्यम से की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में