उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

बनभूलपुरा दंगा……नगर निगम ने पूरी तरह ध्वस्त किया विवादित ढ़ांचा, अब हो रहा यह काम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम ने बनभूलपुरा में अवैध धार्मिक स्थल के ढ़ांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस अवैध स्थल को हटाने के दौरान आठ फरवरी को दंगा भड़क गया था। अब कर्फ्यू के बीच विवादित ढ़ांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया है। कर्फ्यू के बीच ही यहां से मलवा हटाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा... बारात की कार खाई में गिरी, पांच की मौत

दरअसल, बीती आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए मदरसे और मस्जिद को ढहाने के दौरान पथराव, आगजनी और हिंसा हुई थी। पथराव होने के कारण तब नगर निगम की टीम मदरसे और नमाज स्थल को आधा तोड़कर ही बाहर निकल भागी थी। इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई जवान और नगर निगम कर्मचारी घायल भी हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंधड़ मचाएगी तबाही...चमकेगी बिजली, जमकर बरसेंगे मेघ, IMD का अलर्ट

हिंसा के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 14 फरवरी को हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई भी हुई थी। वहीं अब कर्फ्यू के बीच ही नगर निगम ने आधे टूटे अवैध धर्मस्थल को भी ढहा दिया है। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि शेष अवैध मदरसा, मस्जिद तोड़ दिया गया है। इस काम के लिए शुक्रवार को नगर निगम टीम बनभूलपुरा के लिए रवाना हुई थी। इस टीम ने अधूरे पड़े ढ़ांचे को ध्वस्त कर दिया है। अब मलबा भी यहां से सामान हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस जिले में इन अफसरों के हुए बंपर तबादले
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में