उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

बर्थडे पार्टी में बार बाला…..एसडीएम की गाड़ी में लगे ठुमके, वीडियो ने मचा दी खलबली

खबर शेयर करें -

 बर्थडे पार्टी के दौरान एसडीएम रैंक की गाड़ी पर युवती और युवक द्वारा डांस करने का वीडियो वायरल हो गया। मामला यूपी के झांसी जिले का है। इससे पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। इस वीडियो में गाड़ी पर सायरन बजता हुआ और लाल-नीली बत्तियां जलती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि उस पर युवक और युवती जमकर ठुमके लगा रहे हैं। यह गाड़ी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीआईडीए) के ओएसडी (एसडीएम रैंक) अधिकारी के नाम पर थी।

घटना सोमवार रात की है, जब शाहजहांपुर के तालौड़ गांव में एक परिवार में बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी में बार बालाओं को बुलाया गया था और रात के समय डांस शुरू हुआ। इसी बीच, बीआईडीए में तैनात एसडीएम रैंक के अफसर की गाड़ी उनके निजी चालक के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई। गाड़ी पर लगे सायरन और बत्तियों को देख गाड़ी की पहचान की गई, जो कि ओएसडी के नाम पर फर्म से कांट्रैक्ट पर थी।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा हल्द्वानी, टैक्स छूट बढ़ी... बोर्ड बैठक में पार्षदों का हंगामा

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवती गाड़ी के बोनट पर चढ़कर डांस कर रही है, जबकि पास में खड़ा युवक भी उसके साथ डांस करने लगता है। इस दौरान कुछ लोग नोट भी लहराते हुए दिख रहे हैं, जिन्हें युवती ने पकड़ लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सुशासन का नया अध्याय, एक पोर्टल से जुड़ेगा हर परिवार...सीएम धामी ने किया बड़ा आगाज

एडीएम एफ एंड आर वरुण पांडेय ने बताया कि यह घटना बहुत गंभीर है। गाड़ी का गलत इस्तेमाल किया गया है। चालक ने गाड़ी को निजी कार्यक्रम में इस्तेमाल किया, जबकि वह बीआईडीए के कार्यों के लिए निर्धारित थी। एडीएम ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चालक, फर्म संचालक, और ओएसडी को नोटिस जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'बैंक हमारा, हक हमारा'... निजीकरण के खिलाफ हल्द्वानी में बैंककर्मियों का बड़ा आंदोलन

इसके अलावा, एडीएम ने मामले में शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है, जिसमें ओएसडी और फर्म को अपनी सफाई देने के लिए कहा गया है। पुलिस ने भी इस मामले में तहरीर दी है और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी