उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल

कुमाऊं में कर्मियों की बगावत!… मांग करो पूरी, नहीं तो कार्यबहिष्कार

खबर शेयर करें -

नैनीताल। नगर पालिका परिषद, नैनीताल के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि लगातार अनदेखी के चलते समस्त पालिका कर्मचारी 28 जून  से कार्य बहिष्कार पर जाएंगे।

ज्ञापन में संघ ने कहा कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को पहले भी मौखिक और लिखित रूप से नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष रखा जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गैंगवार कांड!...फायरिंग से फैलाई दहशत, सात शातिरों पर पुलिस की नकेल

संघ के अनुसार, कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पेंशन, एरियर, अर्जित अवकाश, मेडिकल बिल, बरसाती वर्दी, सफाई उपकरण आदि समय से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रोक हटी

संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टॉक और महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 28 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से समस्त पालिका कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कार्य बहिष्कार के दौरान नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बीमारी या जनस्वास्थ्य संकट उत्पन्न होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम का बड़ा एक्शन...राजस्व उप निरीक्षक को किया सस्पेंड

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों की शिकायतों को नगर प्रशासन द्वारा प्राथमिकता नहीं दी जा रही, जिससे कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में