उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर फिर वार…ये दो अफसर रंगेहाथ गिरफ्तार, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य में लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो रही है। ताजा मामला हरिद्वार से जुड़ा है, जहां विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी और उनके एक सहायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में ही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम... इन जिलों में भारी बारिश का खतरा!

जानकारी के अनुसार, जिला पूर्ति अधिकारी ने एक राशन डीलर से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित राशन डीलर ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने शुक्रवार 16 जनवरी को जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ज्वालापुर स्थित तहसील में जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  100 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर... पेड़ों ने बचाई जान; 1 की मौत, 14 घायल

जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत के 50 हजार रुपये सौंपे, वहां पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम!... कांग्रेस का सत्याग्रह, गरमाई हल्द्वानी की सियासत

विजिलेंस की इस कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपियों से जिला पूर्ति कार्यालय में पूछताछ जारी थी, जबकि कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ देहरादून ले जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में