उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में एक और हादसा…… इस तरह गहरी खाई में जा गिरे दो मजदूर, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के त्यूणी तहसील क्षेत्र के निमगा गांव में दो मजदूर पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मजदूर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसा तब हुआ जब दोनों मजदूर शौच के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार बनी जानलेवा...उत्तराखंड में पेड़ से टकराई कार, छात्र की मौत

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्यूणी क्षेत्र में कथियाण – दारागढ़ मोटर मार्ग से निमगा कैराड़ लिंक रोड के डामरीकरण कार्य चल रहा है। डामरीकरण कार्य कर रहे दो मजदूर शौच के लिए खेड़ा टिपरीधार पर गए। शौच के दौरान दोनों पैर फिसलने से ठंगार से करीब 300 मीटर गहरी में खाई में जा गिरे। निमगा के ग्राम प्रहरी जयलाल ने राजस्व पुलिस और त्यूणी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  जबरन बनाए संबंध...अश्लील वीडियो से धमकी! पति पर ये भी गंभीर आरोप

थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रावियान ने घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राजस्व उप निरीक्षक चिल्हाड़ पीएस चौहान ने बताया कि एक मजदूर खाई में मृत मिला। दूसरा गंभीर रूप से घायल था।

घायल को उपचार के लिए पीएचसी त्यूणी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के इंद्रावाली कल्याणपुर निवासी विकास कुमार (21) पुत्र सुखपाल और हिमांशु पुत्र संजय (22) के रूप में हुई है। बताया कि दोनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में