उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बिजली-आंधी और बारिश का अलर्ट…उत्तराखंड में मौसम मचाएगा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 13 और 14 जून के लिए राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सेना में नया युग शुरू... एनडीए की महिला बैच ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

मौसम विभाग ने 15 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए में नया इतिहास... 515 युवा बने सैन्य अधिकारी, पहली बार महिला अधिकारियों की एंट्री

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम नम बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 19 जून तक छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रुक-रुक कर बारिश के आसार बने रहेंगे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 जून को जबकि पश्चिमी राजस्थान में 14 से 17 जून तथा 19 जून को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वाटर स्पोर्ट्स से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर...अंतर्राष्ट्रीय आयोजन पर सरकार का फोकस

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दिनों उत्तर भारत के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह सामान्य या सामान्य से कम स्तर पर ही रहने की संभावना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में