उत्तराखंड शासन ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच IAS अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। शासन के आदेश के अनुसार, अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है।
तबादलों और नई तैनातियों का विवरण:
रणवीर सिंह चौहान को परियोजना निदेशक, नमामि गंगे के पद से हटा दिया गया है।
विशाल मिश्रा को अब परियोजना निदेशक, नमामि गंगे के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
नितिका खंडेलवाल, जो वर्तमान में जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अब उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण टिहरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गौरव कुमार को अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग तथा हिल्ट्रान के प्रबंध निदेशक (MD) के पद पर नियुक्त किया गया है।
अपूर्वा पाण्डे को स्वजल निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह प्रशासनिक बदलाव शासन स्तर पर कार्य प्रणाली में प्रभावशीलता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। इससे शासन-प्रशासन के कामकाज में गति और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।