उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पदोन्नति हिल दर्पण

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल…. कई अफसर और कर्मचारी हुए प्रमोट, देखें लिस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सचिवालय में वार्षिक स्थानांतरण नीति 2025 को लागू करने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को देखते हुए राज्य सरकार ने फिलहाल इस नीति को लागू करने की प्रक्रिया रोक दी है। सत्र के दौरान प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इस उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादलों से बचा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में भीषण हादसा... यात्रियों से भरी बस पलटी, मच गई चीख-पुकार!

इस बीच सचिवालय प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। 1 अगस्त को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है। सुनील सिंह को संयुक्त सचिव से अपर सचिव, अर्पण कुमार राजू और अनिल जोशी को उपसचिव से संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, सुभाष चंद्र, प्रीति तिवारी और देवेंद्र सिंह को अनु सचिव से उपसचिव पद पर प्रमोशन मिला है। अनुभाग अधिकारियों में भवानी राम आर्य, नवल किशोर ओझा, विमल चंद्र भट्ट और संदीप शर्मा को अनु सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम ने बदली चाल...तेज बिजली और ओले गिरने का भी खतरा, जानिए ताजा अपडेट

गौरतलब है कि इस बार विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक प्रस्तावित है। ऐसे में सचिवालय में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण करने से सत्र की तैयारियों पर असर पड़ सकता था। इसीलिए स्थानांतरण नीति को लागू करने की प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...जिला पंचायत अध्यक्ष पदों में आरक्षण तय, ये है स्थिति

हालांकि सूत्रों की मानें तो स्थानांतरण नीति 2025 के तहत जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अनिवार्य स्थानांतरण की श्रेणी में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी तैयार हो चुकी है। विधानसभा सत्र के बाद सचिवालय में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में