उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल शिक्षा हिल दर्पण

फीस वसूली पर प्रशासन की नजर… निजी स्कूलों के खातों की होगी पड़ताल

खबर शेयर करें -

भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस से जुड़ी शिकायतों को लेकर शनिवार को विकास भवन, भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए गए शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फीस संबंधी मामलों में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि विकासखंड के 39 निजी विद्यालयों में विभिन्न मदों के शुल्क का समायोजन किया गया है। अब इन मामलों का भौतिक सत्यापन संबंधित प्रधानाचार्यों के माध्यम से कराया जाएगा। वहीं पूर्व में 17 निजी विद्यालयों को जारी नोटिस के मामलों की जांच मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित समिति कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक हादसा... दो महिलाओं को कार ने कुचला; गर्भवती की मौत

सीएम हेल्पलाइन पर अभिभावक बृजलाल मीणा की फीस संबंधी शिकायत की भी समीक्षा की गई। कार्रवाई के बाद अभिभावक ने विद्यालय प्रशासन से वार्ता कर अपनी शंकाओं के समाधान की लिखित जानकारी दी है। वहीं हिम्मतपुर चौम्वाल निवासी भुवेश भट्ट की डॉन बॉस्को स्कूल से जुड़ी शिकायत का भी निस्तारण कर दिया गया। विद्यालय द्वारा अतिरिक्त शुल्क की राशि अगस्त और सितंबर 2026 की फीस में समायोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 का रण अभी बाकी, सियासी वार शुरू!... कांग्रेस खोलेगी BJP विधायकों की ‘पोल’, भाजपा बताएगी काम

वेंडी पब्लिक स्कूल, दौलतपुर से जुड़ी शिकायतों पर भी बैठक में चर्चा हुई। प्रशासन ने मामले की पारदर्शी जांच के निर्देश दिए हैं। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में स्थलीय जांच होगी, जबकि दोपहर एक बजे कालाढूंगी रोड स्थित सीआरसी कार्यालय में सुनवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में