उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल

भीषण अग्निकांड… घर में आग से सामान स्वाहा, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भीषण अग्निकांड हो गया। भीमताल ब्लाक के ग्राम पिनरों, तोक बल्दौटा में एक घर में अचानक लगी भीषण आग ने परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। आग लगने से घर का सारा कीमती सामान, नकदी, दस्तावेज और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। गोकुल चन्द्र पलड़िया के घर में यह घटना घटित हुई, और आग लगने की मुख्य वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले धक्का, फिर बेरहमी से पिटाई... सड़क पर तड़पता छोड़कर चले गए साथी! CCTV से खुला राज

शाम के समय जब गोकुल चन्द्र पलड़िया और उनका परिवार घर के पास स्थित रसोईघर में खाना खा रहे थे, तभी उन्होंने अपने घर से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। शोर मचने के बाद गांव के लोग जल्दी से मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे काबू नहीं किया जा सका। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

इस भीषण आग में परिवार का सारा कीमती सामान, नगदी, दस्तावेज, बिस्तर, बच्चों की किताबें, कपड़े, मोबाइल फोन और खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  एक केस में जेल, दूसरे में नया मुकदमा!... उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ीं, अब किस मामले में फंसीं?

इस घटना से गोकुल चन्द्र और उनका परिवार अब सर्दियों के मौसम में बेघर हो गया है और उन्हें अपने जीवन की मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गोकुल चन्द्र की पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चे इस कठिन समय में उनके साथ हैं, और अब उनके पास कोई आश्रय नहीं है। यह घटना उनके लिए गंभीर आर्थिक संकट लेकर आई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में