उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में आजादी के जश्न के बीच बड़ी वारदात… CCTV में कैद ‘चेन स्नैचर’ का खौफनाक खेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच राजधानी दून में  चेन लूट की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना वसंत विहार क्षेत्र के वसंत विहार फेज-2 में एक्टिवा सवार बदमाश ने बातचीत के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रोका और उनके गले से चेन झपट ली। चेन छीनने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला सड़क पर गिर गईं। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हल्द्वानी प्रेस क्लब में जुटे पत्रकार... समाज की आवाज मजबूती से उठाने का आह्वान

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला शाम के समय लाठी के सहारे टहल रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार एक युवक वहां पहुंचा। महिला को देखने के बाद आरोपी कुछ आगे गया और फिर वापस लौटकर उनके पास एक्टिवा रोक दी। इसके बाद वह महिला से बातचीत करने लगा। महिला जब उससे बात कर रही थीं, तभी आरोपी ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली और भागने लगा।

चेन छीनने के दौरान हुई जोर-जबरदस्ती में बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक्टिवा से मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के बेटे ने थाना वसंत विहार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम... इन जिलों में भारी बारिश का खतरा!

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देहरादून में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके बावजूद पॉश इलाके में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...तिरंगे के नीचे युवाओं ने किया महादान

थाना प्रभारी वसंत विहार सेंकी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा और आरोपी के हुलिए के आधार पर भी उसकी पहचान और तलाश की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में