उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में कक्षा 8 के छात्र का कारनामा!… घर से ₹4.5 लाख उड़ाए, दोस्तों में बांटे, एक ने खरीद लिया iPhone!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक छात्र ने घर की अलमारी से साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह रकम लेकर स्कूल पहुंचा और अपने कई दोस्तों में पैसे बांट दिए। बताया जा रहा है कि एक छात्र ने मिले रुपये से आईफोन तक खरीद लिया।

दरअसल यह पूरा मामला हरिद्वार जिले के रुड़की के खंजरपुर क्षेत्र का है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्र के परिजनों को घर की अलमारी में रखी रकम नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी पैसे नहीं मिले तो परिजनों ने बेटे से पूछताछ की। शुरुआत में उसने कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने घर से रुपये निकालकर स्कूल ले जाने और दोस्तों में बांटने की बात स्वीकार कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट!... इन जिलों में बारिश के आसार

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शिक्षकों ने छात्रों से पूछताछ की तो कई बच्चों ने रुपये मिलने की बात कबूल की। कुछ छात्रों ने रकम वापस कर दी, जबकि कुछ पैसे खर्च किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध ने लिया खूनी मोड़!... महिला के पति को पता चला तो रची हत्या की साजिश

वहीं, रुपये पाने वाले एक छात्र ने पैसे से आईफोन खरीद लिया। स्कूल प्रबंधन ने उससे आईफोन वापस मंगवाया और उसके अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया गया। अब अन्य छात्रों से मिली रकम और उसके इस्तेमाल की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में बड़ा एक्शन...एक साथ कई अफसर सस्पेंड, मची खलबली

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि छात्र ने घर से इतनी बड़ी रकम निकालकर दोस्तों में क्यों बांटी, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले को लेकर स्कूल और आसपास के क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में