उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून

बड़ी खबर….. जंगल में घास लेने गई महिला पर झपटा गुलदार, दहशत

खबर शेयर करें -

एक बार चुकने पर दुबारा किया हमले का प्रयास

कोटद्वार। लैंसडोन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में मंगलवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  141 अधिकारी तैयार...पंचायत चुनावों में होगी कड़क निगरानी और बेहतरीन पारदर्शिता!

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। ग्राम पंचायत सकाली के सरूड़ा गांव निवासी पुष्पा देवी (42) पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान रेंज कार्यालय और अल्दावा गांव के बीच तलगांव के पास झाड़ी में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...धामी कैबिनेट ने लिये ये अहम फैसले

हमले के दौरान सबसे आगे चल चली कविता देवी नीचे झुक गई। जबकि उसके पीछे चल रही पुष्पा देवी पर बाघ झपट पड़ा। हमले के बाद पुष्पा देवी नीचे जमीन पर गिर गई। हमले में असफल रहने के बाद बाघ ने महिलाओं पर दोबारा हमले का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने शोर मचा दिया, जिससे पर बाघ वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... जल्द तय होगा संसदीय कार्य मंत्री, जानें वजह
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में