अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव देहरादून

उत्तराखंड पंचायत चुनाव… कांग्रेस की जिला पंचायत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में अल्मोड़ा जिले से 21 उम्मीदवारों को कांग्रेस का समर्थन मिला है।

पार्टी के उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने सूची जारी करते हुए बताया कि अल्मोड़ा जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने जिले के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नामों की सिफारिश की थी। इन नामों को प्रदेश नेतृत्व ने मंजूरी देते हुए पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की दूसरी सूची आज शाम तक जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार का बड़ा एक्शन...बर्खास्त होंगे ये 234 डॉक्टर, वसूली भी तय

अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

ढौरा: पूजा आर्या

भैसानी: गीता आर्या

नौगांव: मुन्नी आर्या

डुंगरा: हेमा देवी

खांकर: सुनीता कुंजवाल

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव... भाजपा के प्रत्याशी घोषित, इन पर खेला दांव

सल्लभट कोट: शैलजा

डोल: रजनी

काभड़ी: भावना जोशी

धुंरास ग्रोली: हिमांशु

बलटा: जीवन सिंह मेहरा

गोलनाकरडिया: राजेंद्र बिष्ट

खोला: बिशन सिंह बिष्ट

पल्यूड़ा: संतोष

कुमौली: हेमा आर्या

डीडा: चंद्रशेखर

डिगरा: कुंदन

छानी ल्वेशाल: प्रकाश

डांगी खोला: रणजीत

सकनियालकोट: रोशन

सुनौली: पूजा

गडस्यारी: निशा

इससे पहले, भाजपा ने बुधवार को अपनी पहली सूची जारी की थी। राज्य के 12 जिलों में कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... जल्द तय होगा संसदीय कार्य मंत्री, जानें वजह

नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। सभी चरणों की मतगणना 31 जुलाई को की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में