उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

लापरवाही पड़ी भारी…एसएसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग में ड्यूटी में लापरवाही को लेकर एक उपनिरीक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को थाना रायपुर क्षेत्र में एक पीआरडी कर्मी की आत्महत्या के मामले के बाद कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान थाना डालनवाला से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को ड्यूटी पर लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

लेकिन ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक द्वारा पद की गरिमा और अनुशासन का पालन न करने की शिकायत एसएसपी के कार्यालय तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत संज्ञान लिया और बिना किसी देरी के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

एसएसपी देहरादून ने बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्तव्य पालन सर्वोपरि है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम अन्य कर्मियों के लिए भी चेतावनी के रूप में लिया गया है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में