क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

प्रेमी की बाहों में थी मां…. बेटे ने बना ली आपत्तिजनक वीडियो और फिर…

खबर शेयर करें -

गैर मर्द के इश्क में डूबी मां की दिल दहला देने वाली करतूत सामने आई है। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक महिला ने अपने प्रेमी रफीक खान के साथ मिलकर अपने 14 साल के बेटे की हत्या करवा दी। घटना के बाद पुलिस ने महिला पर शक किया और कड़ी पूछताछ के बाद उसने सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने महिला के प्रेमी रफीक खान को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों के बयान के आधार पर मृतक का शव मुरैना के बीहड़ इलाके से बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब, दोस्ती और खून!...उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली वारदात

पुलिस ने बताया कि रफीक खान की टायर पंचर की दुकान पर महिला का बेटा काम करता था। रफीक ने पुलिस को बताया कि उसकी और महिला के बीच अवैध संबंध थे और इसलिए उसने महिला के बेटे को दुकान पर काम पर रखा था। एक दिन महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी, और उसका बेटा चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया। इससे घबराई महिला ने अपने प्रेमी से बेटे को रास्ते से हटा देने का दबाव डाला।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट... दिन में चटक धूप, रातें रहेंगी हल्की ठंडी — जानिए पूरा अपडेट

इसके बाद, रफीक ने महिला के बेटे को बाइक पर बैठाकर उसे बीहड़ इलाके में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। जब देर रात तक बच्चा घर नहीं लौटा, तो उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शक होने पर महिला से कड़ी पूछताछ की। महिला और रफीक ने अपनी जघन्य हरकत का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी