उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं राजनीति हिल दर्पण

एसआईआर की बैठक में टकराव, फिर FIR और दबिश… उत्तराखंड में किस बात पर गरमाई सियासत?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हुई बैठक में विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच हुए विवाद के बाद सियासत गरमा गई है। मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, ठुकराल की ओर से दी गई तहरीर की पुलिस जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने उनके एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर भी दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले।

यह भी पढ़ें 👉  DM से फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर दी सार्वजनिक!... प्रशासन ने न्यूज पोर्टल से मांगा पूरा हिसाब

सोमवार को कलेक्ट्रेट में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एसआईआर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद विधायक समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने पूर्व विधायक पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

देर रात सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर थाने में राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। दूसरी ओर, ठुकराल ने भी सिडकुल पुलिस को तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की बैठक आज... इन प्रस्तावों पर हो सकते हैं अहम फैसले

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की चार गाड़ियां पूर्व विधायक के एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचीं। बताया गया कि उस समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद थीं, जबकि राजकुमार ठुकराल घर से बाहर गए हुए थे। पूर्व विधायक के नहीं मिलने पर पुलिस टीम वापस लौट गई।

मामले की जानकारी मिलने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के खिलाफ दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना वारंट के पुलिस घर पर दबिश देने कैसे पहुंची। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का अल्टीमेटम...रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाओ, 15 दिन में दो प्रगति रिपोर्ट

इसके बाद विधायक तिलक राज बेहड़ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा। विवाद के बाद एसआईआर बैठक से शुरू हुआ यह मामला अब राजनीतिक टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में