उत्तराखण्ड कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… बस अड्डे पर युवक की मौत, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रोडवेज बस स्टेशन परिसर में गुरूवार को एक युवक को अचानक मौतहो गई। इससे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि युवक स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा हुआ था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मृतक की पहचान 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह निवासी नथुवाखान, सुयलगाड़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बेंच पर बैठा था, तभी अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़ा। यह देख आसपास बैठे लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मौके पर मौजूद यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि वीरेंद्र सिंह पिछले एक दिन से बस स्टेशन परिसर में ही घूमता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में