उत्तर प्रदेश मौत सुसाइड हिल दर्पण

तुम भी भाई जैसी निकलोगी…92% वाली टॉपर छात्रा का खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

तुम्हारा भाई निठल्ला और कामचोर था, क्या तुम भी उसकी तरह निकलोगी… यह ताने भरी चंद लाइन पढ़ाई के दौरान स्कूल टीचर ने दसवीं की छात्रा से बोली थी। फिर 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा ने रिजल्ट के अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई का आरोप है कि टीचरों की बात जेहन में उतार बहन ने पहले खुद को साबित कर सबके मुंह में तमाचा मारा, फिर तानों से टूटकर उसने जान दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी रतनपुर शिवालिक भवन निवासी 16 वर्षीय वैशाली सिंह हाईस्कूल की छात्रा थी। उसने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परिवार में मां काजल और भाई प्रिंस हैं। पिता वीरेंद्र सिंह का दो साल पहले निधन हो चुका है, जिसके बाद मां एक कपड़े के शोरूम में काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। गुरुवार देर शाम मां काजल ने बेटी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने बेटे प्रिंस को फोन कर बहन से बात कराने की बात कही। प्रिंस जब पहली मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचा तो देखा वैशाली का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर मोबाइल को कब्जे में लिया जिसमें वॉयस रिकार्डिंग मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही जान देने के कारण की वाइस रिकार्डिंग मिली। फिलहाल, परिजनों के आरोपों को ध्यान में रख जांच की रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

छात्रा के भाई प्रिंस ने बताया कि पहले वह इसी विद्यालय में पढ़ता था, लेकिन 11वीं कम नंबर आने पर पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद स्कूल के कुछ शिक्षक वैशाली की तुलना उससे कर ताने मारते थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी। हाल के दिनों में वह चुप भी रहने के साथ और हंसना-बोलना भी कम कर दिया था। मां का पैसा बर्बाद होने का डर परेशान करता था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

*दर्दनाक हादसा- रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आ गई सड़क किनारे खड़ी महिला, गई जान*

खबर शेयर करें -टिहरी। यहां से दुःखद खबर सामने आई है। नरेंद्र नगर में खड़ी रोडवेज बस के अचानक ब्रेक