अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

“ये इश्क नहीं आसां”… प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

“ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए, कि आग का दरिया और डूब के जाना है,” बिहार के मुजफ्फरपुर में यह शेर एक प्रेमी युगल की दर्दनाक कहानी पर पूरी तरह फिट बैठता है, जिनके लिए प्रेम का गुनाह समाज के ठेकेदारों द्वारा बर्बरता में बदल दिया गया। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक गांव में एक प्रेमी जोड़े को चौराहे पर पोल से बांधकर सरेआम पिटाई की गई और इस जुल्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में जल प्रलय से मचा हाहाकार...अब उत्तराखंड में भी अलर्ट! SDRF ने संभाला मोर्चा, एडवाइजरी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों को रस्सी से बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। प्रेमिका दर्द और मदद की गुहार लगाते हुए रो रही है, लेकिन उसके खिलाफ किए गए जुल्म को देखने वाले गांववाले बस तमाशा बना कर देख रहे हैं।

यह घटना एक ऐसी महिला और पुरुष के साथ हुई जिनके रिश्ते को लेकर गांव में संदेह पैदा हो गया था। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी थी और एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। जब दोनों के बीच मेल-जोल बढ़ा, तो गांववालों को शक हुआ और फिर प्रेमी युगल को सजा देने के लिए इस क्रूर कृत्य को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दूधिए की हरकत से बवाल...दूध के डोल में थूकने का वीडियो वायरल! गुस्साई भीड़ ने पकड़ा

इस जघन्य घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि पुलिस ने वीडियो को देखा और एक मीडिया कर्मी द्वारा भेजी गई जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान की जा रही है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर की सीमा का भी हो सकता है। हर हाल में पुलिस एक्शन लेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी