उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौत का कहर!… गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की गई जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। मंगलवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले में भी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मथ्यागांव के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

हादसे के समय वाहन में रोहित पुत्र जगत सिंह (26), मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह (65) और विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह (42) सवार थे। रेस्क्यू के दौरान रोहित घायल अवस्था में मिले, जबकि मोहन सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘राहुल गांधी का शिकायतकर्ता वाल्मीकि समाज से हैं या नहीं?’... पुलिस से जांच की मांग, हल्द्वानी विवाद फिर गरमाया

दुर्घटनाग्रस्त वाहन गहरी खाई में गिरने के कारण राहत एवं बचाव दल के सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां थीं। DDRF और SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन तक पहुंचकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। घायल रोहित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को भी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दो लोगों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। फिलहाल वाहन दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित स्तर पर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान पूरा कर घायल को अस्पताल पहुंचा दिया है, जबकि मृतकों के शवों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में