उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

महिला की बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी….पोस्ट कर दी आपत्तिजनक फोटो, दी जा रही धमकी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक महिला की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो और गाली-गलौज पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों और उनके परिजनों व साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी फर्जी आईडी बनाकर उसके नाम से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

पीड़िता ने यह भी कहा कि उसने पहले ही रवीश सिंह राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन रवीश और उसके साथियों ने उस पर केस वापस लेने का दबाव डाला और उसके परिवार को धमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट चाहिए थी, 5 लाख रुपये भी!... नवविवाहिता की मौत पर बड़ा खुलासा

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसके परिजन उसके घर के आसपास घूमते रहते हैं और उसकी जान-माल को खतरा उत्पन्न कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी संग्राम की तैयारी!... कांग्रेस को घेरने सड़कों पर उतरेगी भाजपा

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रवीश सिंह राना, गुलाब सिंह राना और उनके परिजनों व साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में