उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

उत्तराखंड… होटल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, साथी हिरासत में

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक पांच सितारा होटल में दिल्ली की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पुरुष साथी के साथ नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए जा रही थी। देर रात होने के कारण दोनों ने रुद्रपुर के एक होटल में ठहरने का फैसला किया और वहीं कमरा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

रात के दौरान अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला के साथी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

पंतनगर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है और पुलिस प्राकृतिक कारणों सहित सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटा हुआ है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में