उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

शादी के बाद पत्नी का अवैध रिश्ता…प्रेमी संग शादी की योजना! सामने आया खौफनाक कांड

खबर शेयर करें -

पति पत्नी और वो का खौफनाक अंजाम सामने आया है। शादी के बाद पत्नी बेवफाई हुई तो पति आपा खो बैठा और अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति को अपनी पत्नी पर शक था कि वह किसी और से प्रेम करती है और उसके साथ शादी करने वाली है।

यह मामला उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में  शनिवार की दोपहर सामने आई है, जब आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी की गर्दन में चाकू टूटकर धंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धुआं, चीखें और अफरा-तफरी… शोरूम में लगी आग ने मचाई तबाही

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला का नाम खुशबू है और उसकी शादी अंशुल श्रीवास्तव से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पति को शक था कि खुशबू का किसी और से प्रेम संबंध है, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज होंगे बड़े फैसले!...धामी कैबिनेट के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति अंशुल श्रीवास्तव रोडवेज में कंडक्टर है। उसकी पत्नी खुशबू की एक लड़के से दोस्ती हो गई थी, जिसकी जानकारी जब पति को हुई तो उनका रिश्ता खराब होने लगा। विवाद में उनके बीच मारपीट भी होती थी।

तीन-चार दिन पहले पति को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ शादी करने वाली है, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने का फैसला कर लिया। शनिवार की सुबह आरोपी ससुराल पहुंचा और चाकू लेकर पत्नी पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हैरान कर देने वाली खबर...उत्तराखंड में नाबालिग ने जन्म दिया शिशु, जानें पूरा मामला

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी