अजब- गजब उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं हिल दर्पण

बारात पहुंची, तभी आ धमकी प्रेमिका!…उत्तराखंड में शादी बनी हाई वोल्टेज ड्रामा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के बीच एक युवती के पहुंचने से हड़कंप मच गया। युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए शादी का विरोध कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और आखिरकार थाने में समझौते के बाद दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई गई।

यह मामला उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र की एक युवती की शादी गदरपुर स्थित एक मैरिज हॉल में तय थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से मैरिज हॉल पहुंची और शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवती वहां पहुंच गई और खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए शादी का विरोध करने लगी। युवती का आरोप था कि उसका दूल्हे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध है और उसे धोखा देकर दूसरी शादी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रेमिका के अचानक शादी समारोह में पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के परिजनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही गदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पक्षों को थाने ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

थाने में दोनों परिवारों और संबंधित पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और पंचायत चली। बताया जा रहा है कि युवती ने पुलिस के सामने भी दूल्हे के साथ अपने प्रेम संबंध का दावा करते हुए शादी रुकवाने की मांग की। पुलिस ने सभी पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

काफी देर तक चली बातचीत और समझौते के बाद आखिरकार मामला शांत हो गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को विवाह की रस्में पूरी करने के लिए कहा गया और शादी की प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई। बताया जा रहा है कि थाने में ही सात फेरे कराकर विवाह संपन्न कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शादी समारोह के दौरान हुए हंगामे और पुलिस की मौजूदगी देखी जा सकती है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

वहीं गदरपुर थाने के एसआई मुकेश मिश्रा ने बताया कि युवती की ओर से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में