अजब- गजब उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार

जब विधायक बने लाइनमैन… बिजली कटौती पर लिया ऐसा कदम कि सब रहे दंग!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिजली कटौती को लेकर असंतोष पनप रहा है। आलम यह है कि ऊर्जा प्रदेश में बिजली कब आ रही है और कब जा रही है इसका किसी को पता नहीं चल पा रहा है। इस बीच प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है।

हरिद्वार जिले की झबरेड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति का गुस्सा देखने को मिला। लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज विधायक ने मंगलवार को रुड़की में बिजली विभाग के अधिकारियों के आवासों की बिजली खुद ही काट दी। इस दौरान वे लाइनमैन की तरह खंभे पर चढ़ते और प्लास लगाते भी नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

करीब 15 दिन पहले विधायक ने विद्युत विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अमित कुमार से मुलाकात कर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती रोकने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम बिजली कटने से जनता की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं, और लोगों ने कई बार इस समस्या का समाधान मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

विधायक ने चेतावनी दी थी कि अगर एक हफ्ते के भीतर सुधार नहीं हुआ, तो वे स्वयं अधिकारियों के आवासों की बिजली काट देंगे। अधीक्षण अभियंता का तबादला हो चुका था, लेकिन बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। समय सीमा खत्म होने के बाद 23 दिसंबर को विधायक वीरेंद्र जाति ने रुड़की में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों के आवासों की बिजली काट दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

वीरेंद्र जाति ने कहा, “जो परेशानी जनता झेल रही है, वही अधिकारी भी झेलेंगे। जनता का हक की बिजली किसी की मर्जी पर नहीं चलेगी।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई, तो जेई, एसडीओ समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की बिजली लाइन भी काटी जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में