आपदा उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

हर तरफ पानी, मलबा और बोल्डर…उत्तराखंड के इस जिले में बारिश ने मचाई तबाही, दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बनती जा रही है। रुद्रप्रयाग जिले में बारिश के चलते हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने से सड़कें बंद हो गई हैं। नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। प्रशासन ने भी स्थिति को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है।

रुद्रप्रयाग नगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से वाल्मीकि बस्ती और जिला चिकित्सालय को जोड़ने वाला पैदल पुल पूरी तरह पानी में डूब गया। नदी का पानी तटीय इलाकों तक पहुंचने के बाद कई परिवार एहतियातन घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। वहीं, कई लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर!...8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद भारी

अलकनंदा और मंदाकिनी का तेज बहाव अपने साथ मलबा और पेड़ बहाकर ला रहा है। दोनों नदियों के विकराल रूप को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। प्रशासन की ओर से लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।

केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन, यात्रा प्रभावित

लगातार बारिश के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ियों से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। वहीं, मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा बुधवार तक बंद है। यात्रा को लेकर बुधवार शाम तक आगे का फैसला होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!... भारी बारिश के खतरे से इस जिले में छुट्टी घोषित

विजयनगर क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बोल्डर गिरने के समय बड़ा हादसा होने से टल गया। लगातार बारिश के कारण पहाड़ियों में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है।

अगस्त्यमुनि में कार पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बची जान

अगस्त्यमुनि क्षेत्र में भी बारिश के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। आवासीय इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास जलभराव हो गया है। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

इसी बीच अगस्त्यमुनि में एक कार के ऊपर अचानक बड़ा बोल्डर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर मौसम का वार!... 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तीन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद

जिले के कई लिंक मार्ग और मुख्य सड़कें भूस्खलन की चपेट में हैं। पहाड़ियों से लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर राहत एवं बचाव कार्य में बाधा बन रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की जेसीबी और अन्य मशीनें सड़कों को खोलने में जुटी हैं, लेकिन बारिश के बीच बार-बार मलबा आने से मार्ग दोबारा बंद हो जा रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में