उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल मौत हिल दर्पण

गायब हुआ चौकीदार…और गेस्ट हाउस में मिली लाश! हर कोई हैरान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के नैना वन क्षेत्र से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव किलबरी वन विश्राम भवन में संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

वन विभाग के अनुसार दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने किलबरी और आसपास के जंगलों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इसी बीच किलबरी गेस्ट हाउस में ही उनका शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। एसआई मो. यूनुस ने बताया कि शव विश्राम भवन परिसर में ही मिला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

फिलहाल वन विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में