उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

घर में था इंतजार, रास्ते में मिला काल… दादा-दादी और मासूम पोते की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी की जोरदार टक्कर होने से दंपति और उनके पांच वर्षीय पोते की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे से कुछ समय पहले हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की दूसरी स्कूटी से टक्कर हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के एक हिस्से पर खड़ी रही, जो बाद में जानलेवा साबित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में मचेगी खलबली!... सुरक्षा मानकों में चूक पर होगा एक्शन

इसी दौरान गाजीवाली गांव निवासी 52 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी मंजू देवी (50) और पांच वर्षीय पोते शिवा सिंह के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वे श्यामपुर क्षेत्र के फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो उनकी स्कूटी सड़क पर खड़ी उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवनी तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर अब जीरो टॉलरेंस... सीएम धामी का सख्त संदेश

बताया जा रहा है कि वीर सिंह और मंजू देवी हरकी पैड़ी क्षेत्र में दुकान संचालित करते थे। उनका पोता शिवा भी उनके साथ ही रहता था। मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद तीनों स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी, जिसके कारण स्कूटी सवारों को सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दोहरे हादसे से दहला कुमाऊं...चार लोगों की मौत से पसरा मातम

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइटों की कमी और हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में