उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

रुको वरना गोली चलेगी!…फिल्मी अंदाज़ में मुठभेड़, फायरिंग से दहल उठा इलाका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बदमाशों का आमना-सामना पुलिस से हो गया। हरिद्वार जिले के रुड़की में देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दूसरे की तलाश के लिए सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, बीती रात सूचना मिली थी कि दो बदमाश मोबाइल छीनकर भागे हैं। सूचना पर तत्काल सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ सोनाली पार्क मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने लगे। तभी पिरान कलियर की ओर से आ रही एक बिना नंबर की बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने तुरंत उनका पीछा किया। गंगनहर की पटरी पर बाइक फिसलने से दोनों बदमाश गिर पड़े। इसके बावजूद एक बदमाश पुलिस पर लगातार फायरिंग करता रहा। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम बादल, निवासी चौंधा हेड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने स्वीकार किया कि एक दिन पहले रुड़की के पीर बाबा कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला की चेन छीनी थी और वे आगे भी वारदात की योजना बना रहे थे। बादल ने अपने फरार साथी का नाम ऋतिक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

फरार बदमाश ऋतिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वहीं पकड़े गए बदमाश से अन्य आपराधिक मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में