उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड में वीवीआईपी मूवमेंट…इस जिले में कल बंद रहेंगे ये स्कूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने शहर के कुछ निर्धारित मार्गों को “जीरो जोन” घोषित किया है।

साथ ही राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर तीन नवम्बर को शहरी क्षेत्रों में आने वाले 20 स्कूलों में एक दिन का अवकाश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति दौरे का असर... नैनीताल-भवाली और हल्द्वानी के स्कूलों के लिए आया बड़ा आदेश

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रेस अकैडमी (कैंट रोड), केंद्रीय विद्यालय (हाथी बड़कला, कैंट रोड), स्कॉलर होम (राजपुर रोड), डीपीएस (राजपुर रोड), ब्रुकलिन और ब्राइटलैंड स्कूल (कर्जन रोड), हिल ग्रेस, मार्शल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल (लक्ष्मी रोड), शेरवुड स्कूल (नेहरू कॉलोनी तिराहा) को एक दिन की छुट्टी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में भालू का आतंक...हमले में म‌हिला की दर्दनाक मौत

इसके अलावा समर वैली स्कूल (तेग बहादुर रोड), हेरिटेज स्कूल (एमकेपी रोड), सेंट जोसेफ स्कूल (राजपुर रोड), विवेकानंद स्कूल (जोगीवाला), मानव भारती स्कूल (नेहरू कॉलोनी), एसजीआरआर स्कूल (करनपुर चौक), जसवंत मॉडल स्कूल (राजपुर रोड), प्लाईवुड पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल (डिफेंस कॉलोनी) को भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... शिक्षक भर्ती शुरू, हजारों पदों पर अवसर!

उन्होंने बताया कि जिले के अन्य विद्यालय सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में