उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

विधायक दफ्तर के समीप हिंसा!…मारपीट और पत्थरबाजी, नैनीताल हाईवे पर दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीच सड़क कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इतना ही नहीं दोनों तरफ से जमकर पत्थर भी चले। विधायक आवास के समीप हुई इस घटना से हाइवे में जाम की स्थिति बन गई। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

मामला ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे का है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 24 मई को आवास विकास चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विधायक कार्यालय के पास कुछ लोग आपस में विवाद और हंगामा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां चार लोग आपस में मारपीट और पत्थरबाजी करते मिले। घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में डर फैल गया। पुलिस ने सभी को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार हंगामा करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित कुमार, कृपाल सिंह, रामपाल और अर्पित पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। पुलिस ने साफ किया कि जिले में शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल चंदन सिंह और कांस्टेबल सीपी दिनेश धपोला की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में