उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर ट्रैप…50 हजार की घूस, विजिलेंस का बड़ा वार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन जारी है। राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस नीति के बावजूद भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम हरिद्वार जिले के रुड़की में सामने आया, जहां आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को प्रमोशन के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दवा नहीं, मौत का सौदा!... उत्तराखंड में STF की रेड से खुला नकली मेडिसिन का खतरनाक साम्राज्य

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सपना कश्यप, जो कि आंगनबाड़ी सहायिका (केंद्र संख्या 7, भौरी, रुड़की ग्रामीण द्वितीय) के पद पर कार्यरत हैं, ने सतर्कता विभाग को बताया कि प्रमोशन के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की पुष्टि होते ही सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी राखी सैनी को 50 हजार रुपये लेते हुए दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे ने बढ़ाई टेंशन!...उत्तराखंड के 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

सतर्कता विभाग ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी की गई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और यह संदेश साफ किया गया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चालान करो, मारपीट नहीं’!… दारोगा पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित की जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में